Bindu Krishna: कांग्रेस नेता की महिला विधायक को गले लगाने की कोशिश का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Edited By Updated: 08 May, 2026 08:05 AM

kerala politics congress controversy cherian philip bindu krishna

केरल की राजनीति में महिलाओं के सम्मान को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। मामला तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस मुख्यालय का है, जहां कोल्लम सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली बिंदु कृष्णा का स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान वरिष्ठ नेता चेरियन फिलिप द्वारा...

केरल:  केरल की राजनीति में महिलाओं के सम्मान को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। मामला तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस दफ्तर का है, जहां कोल्लम सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली बिंदु कृष्णा का स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान सीनीयर नेता चेरियन फिलिप द्वारा उन्हें जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश की गई जिसका एक वीडियो तेजी से वारल हो रहा है। इस बीच विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर निशाना साधा है।

क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिंदु कृष्णा जैसे ही पार्टी दफ्तर पहुंचती हैं तो वह पहले से मौजूद नेताओं का अभिवादन करती हैं। जब वह चेरियन फिलिप की ओर हाथ मिलाने (Handshake) के लिए हाथ बढ़ाती हैं, तो फिलिप उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचते हैं और गले लगाने की कोशिश करते हैं। वीडियो में बिंदु कृष्णा स्पष्ट रूप से असहज (Uncomfortable) नजर आ रही हैं और वह खुद को पीछे खींचते हुए अपना बचाव करती दिखती हैं और आगे बढ़ जाती है।

वहीं वीडियो सामने आने के बाद कई दलों के नेता इस बात पर आपत्ति जता रहे हैं कि कृष्णा की स्पष्ट झिझक और असहजता को देखते हुए भी फिलिप ने ऐसा क्यों किया। फिलिप की आलोचना का मुख्य मुद्दा सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा का पालन करना, महिलाओं का सम्मान करना और शालीनता बनाए रखना है।

 

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया
इस घटना को लेकर इंटरनेट पर लोगों में बहस छिड़ गई है। अखिल बी. नायर नामक यूजर ने लिखा, "क्या यह व्यक्ति बीमार है? एक निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ सार्वजनिक स्थान पर ऐसा व्यवहार असहनीय है।" एक अन्य समीर (चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े) ने इसे कांग्रेस की 'महिला विरोधी संस्कृति' करार दिया और पूछा कि क्या प्रियंका गांधी इस पर कोई संज्ञान लेंगी।
 

अजय सहरावत (भाजपा प्रवक्ता) ने भी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को टैग करते हुए पूछा कि क्या वह इस शर्मनाक हरकत पर चुप्पी तोड़ेंगी।  फिलहाल न तो चेरियन फिलिप और न ही बिंदु कृष्णा की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण आया है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!