Bihar Exit Poll : बिहार का अगला सीएम कौन? जनता ने दिया ये जवाब

Edited By Updated: 12 Nov, 2025 05:58 PM

bihar exit poll who will be the next chief minister of bihar the public gave t

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है- “बिहार में किसकी सरकार?” लगातार जारी हो रहे एग्जिट पोल इस सवाल का सुराग दे रहे है। यह...

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है- “बिहार में किसकी सरकार?” लगातार जारी हो रहे एग्जिट पोल इस सवाल का सुराग दे रहे है। यह सर्वे राज्य की 243 विधानसभा सीटों के 2,154 गांवों और शहरों में किया गया, जिसमें 42,031 वोटरों ने हिस्सा लिया।

एनडीए और महागठबंधन दोनों अपने-अपने पक्ष में बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने तो यहां तक ऐलान कर दिया है कि वे 18 नवंबर को शपथ लेने वाले हैं। हालांकि, एनडीए का कहना है कि इस बार वे 2010 से भी बड़ा बहुमत लाने जा रहे हैं।

जनता का मूड- किसे पसंद है मुख्यमंत्री की कुर्सी पर?

सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए, तो नतीजे चौंकाने वाले रहे-

  • 34% वोटरों ने तेजस्वी यादव को अगला सीएम पसंद बताया।
  • वहीं 22% वोटरों ने नीतीश कुमार का नाम लिया।

यानी जनता के एक बड़े हिस्से का झुकाव इस बार तेजस्वी यादव की ओर दिख रहा है।

वर्गवार वोटिंग पैटर्न भी दिलचस्प

  • 49% बेरोजगारों ने महागठबंधन को वोट दिया, जबकि 34% ने एनडीए को चुना।
  • छात्रों में 48% ने महागठबंधन, और 33% ने एनडीए का समर्थन किया।
  • किसानों में 43% ने महागठबंधन, जबकि 42% ने एनडीए को वोट दिया।
  • वहीं, घरेलू महिलाओं के बीच 48% वोट एनडीए को मिले हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!