प्रेमजाल में फंसाकर करता था गंदी हरकतें, शादी का वादा कर बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर लड़की ने बंद कमरे...

Edited By Updated: 06 Aug, 2025 12:26 PM

bihar man arrested for raping minor on pretext of marriage

बिहार के किशनगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग लड़की से गंदी हरकत की। इतना ही नहीं शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। फिर लड़की ने बंद कमरे का ऐसा राज़ खोला जिसे सुनकर...

नेशनल डेस्क। बिहार के किशनगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग लड़की से गंदी हरकत की। इतना ही नहीं शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। फिर लड़की ने बंद कमरे का ऐसा राज़ खोला जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। आइए आपको बतातें हैं पूरे मामले के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला दिघलबैंक थाना क्षेत्र का है। आरोपी विजय का पीड़िता के घर आना-जाना था और इसी दौरान उसने लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब लड़की ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह घर से फरार हो गया। पिछले साल दुर्गा पूजा के समय वह वापस लौटा और फिर से पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने लगा।

जब पीड़िता ने इस बारे में विजय के परिवार को बताया तो उन्होंने उसे मार-पीटकर भगा दिया। स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। आखिरकार पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में समाई कार, 3 दोस्तों की मौत, Video में दिखा भयानक मंजर

दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। तीन अगस्त को महिला थाने में एक और नाबालिग ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि विशनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमृत कुमार नाम के एक युवक ने एक साल पहले जन्माष्टमी की रात को एक आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था।

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने तकनीकी सबूतों और खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी कर अमृत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को फिलहाल जेल भेज दिया गया है और जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!