यह व्यक्ति मेरा पति! इस राज्य में लड़की करती है अपनी मर्जी से शादी, पुरुष नहीं कर सकता मना, अगर कर दे इनकार तो...

Edited By Updated: 16 Dec, 2025 03:02 PM

a unique tribal tradition women have complete freedom to choose their husbands

रांची के व्यवसायी बुधन सिंह पूर्ति ने झारखंड के आदिवासी समाज की एक बेहद अनोखी और सदियों पुरानी परंपरा के बारे में जानकारी दी है जो महिलाओं को असाधारण अधिकार और सम्मान देती है। यह परंपरा महिलाओं को वर (पति) चुनने की पूरी आज़ादी देती है और पुरुष के...

नेशनल डेस्क। रांची के व्यवसायी बुधन सिंह पूर्ति ने झारखंड के आदिवासी समाज की एक बेहद अनोखी और सदियों पुरानी परंपरा के बारे में जानकारी दी है जो महिलाओं को असाधारण अधिकार और सम्मान देती है। यह परंपरा महिलाओं को वर (पति) चुनने की पूरी आज़ादी देती है और पुरुष के पास उन्हें मना करने का कोई हक नहीं होता। श्री बुधन सिंह पूर्ति के अनुसार उनके समाज में महिलाओं को "देवी का दर्जा" दिया जाता है और उनकी आंतरिक इच्छाओं का अत्यधिक सम्मान किया जाता है।

PunjabKesari

महिलाओं को वर चुनने का विशेष अधिकार

बुधन सिंह बताते हैं कि यह परंपरा महिलाओं को अपने मन मुताबिक जीवनसाथी चुनने की पूरी शक्ति देती है। अगर कोई महिला किसी के भी घर में घुसकर बोल दे कि यह व्यक्ति मेरा पति है भले ही आदमी इस महिला को नहीं जानता हो तो भी आपको उस महिला से शादी करनी ही होगी। पुरुष मना नहीं कर सकता क्योंकि पूरा समाज इस महिला के साथ खड़ा रहता है और पंचायत हमेशा महिला के पक्ष में फैसला सुनाती है।

PunjabKesari

मना करने पर 50% संपत्ति का अधिकार

यदि किसी कारणवश पुरुष इस महिला से शादी करने से मना कर देता है तो उस स्थिति में महिला को एक बड़ा अधिकार मिलता है। जैसे कि अगर मान लीजिए कि पुरुष मना कर देता है तो फिर महिला को पुरुष की प्रॉपर्टी का पूरा का पूरा 50% हिस्सा दिया जाएगा। महिला पूरे सम्मान के साथ उसी घर में रहेगी। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है जहां 50% हिस्सा महिला को मिलकर ही रहता है।

 

यह भी पढ़ें: मैं तुम्हें प्राइवेट रूम में मिलना चाहता हूं... क्लब मालिक ने वेटर के हाथ भेजा न्यौता, फिर वॉशरूम के पास घेर...

PunjabKesari

अलग रहने पर भी घर से नहीं निकाल सकते

अगर पुरुष फिर भी शादी या साथ रहने के लिए राज़ी न हो तो भी महिला को घर से बाहर नहीं निकाला जा सकता। उसी घर में महिला को एक अलग कमरा दे दिया जाता है जहां वह आराम से अपना जीवन व्यतीत कर सकती है। पुरुष भी अलग कमरे में रहता है लेकिन महिला को घर से कोई नहीं हटा सकता है।

इस प्रकार आदिवासी समाज में महिलाओं को वर चुनने के मामले में इतनी आज़ादी और इज़्ज़त दी गई है क्योंकि उन्हें ईश्वर के आदेश या मन की इच्छा का प्रतीक माना जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!