West Bengal Election 2026: BJP की रणनीति तेज, 145 सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 09:28 PM

bjp finalizes around 145 candidates for west bengal assembly polls 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार (12 मार्च 2026) को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की अहम बैठक हुई, जिसमें राज्य की कई सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर लंबी चर्चा की गई।

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार (12 मार्च 2026) को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की अहम बैठक हुई, जिसमें राज्य की कई सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर लंबी चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार, 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए करीब 145 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं, जबकि कुल लगभग 160 सीटों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मौजूदा विधायकों पर भरोसा

बैठक में पार्टी नेतृत्व ने राज्य इकाई से मिले फीडबैक, संगठनात्मक रिपोर्ट और चुनावी समीकरणों का गहराई से विश्लेषण किया। जानकारी के मुताबिक, पार्टी कई मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका देने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके अलावा पिछला चुनाव लड़ चुके कुछ नेताओं को भी फिर से टिकट देने पर विचार किया गया है, ताकि संगठनात्मक अनुभव और स्थानीय पकड़ का फायदा मिल सके।

जल्द होगी दूसरी बैठक

सूत्रों के अनुसार, जिन सीटों पर अभी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है, उन्हें लेकर CEC की एक और बैठक जल्द होने की संभावना है। इसके बाद पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची जारी की जा सकती है।

मोदी की ब्रिगेड रैली से मिलेगा चुनावी संदेश

BJP की चुनावी रणनीति का अगला बड़ा चरण 14 मार्च 2026 को कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली माना जा रहा है।

यह रैली पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगी। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक जुटेंगे और इसके बाद चुनावी अभियान को और गति मिलेगी।

TMC को टक्कर देने की तैयारी

फिलहाल राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार है। पिछले विधानसभा चुनाव में BJP ने राज्य में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल का दर्जा हासिल किया था। हालांकि पार्टी सरकार बनाने में सफल नहीं हो पाई थी, लेकिन इसके बाद से संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर लगातार काम किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!