बंगाल चुनाव के आखिरी चरण से पहले PM मोदी ने की भावुक अपील, कहा - 'वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएंगे आप'

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 06:33 PM

pm modi makes an emotional appeal before the last phase of bengal elections

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के नाम एक विशेष संदेश जारी किया है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया है कि बंगाल के लोग इस बार मतदान का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे और राज्य...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के नाम एक विशेष संदेश जारी किया है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया है कि बंगाल के लोग इस बार मतदान का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे और राज्य में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।

PunjabKesari

लोकतंत्र का उत्सव और नया रिकॉर्ड

सोमवार को एक ऑडियो संदेश और पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री ने बंगाल के नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा "मेरे पश्चिम बंगाल के साथी नागरिकों, लोकतंत्र के इस महापर्व में भाजपा की विजय का झंडा फहराने का आपके पास यह सुनहरा अवसर है। मुझे पूरा विश्वास है कि 29 अप्रैल को आप मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे।"

PunjabKesari

'विकसित बंगाल' और सुरक्षा का वादा

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में राज्य की वर्तमान स्थिति और जनता की आकांक्षाओं का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि बंगाल की बेटियां अब 'खुला आसमान' और उड़ने की आजादी चाहती हैं, लेकिन सबसे बढ़कर वे अपनी सुरक्षा चाहती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल ने बहुत डर झेल लिया है, अब राज्य को विश्वास की जरूरत है और वह विश्वास केवल भाजपा दे सकती है। पीएम मोदी ने वादा किया कि वे बंगाल के सामने आने वाली हर चुनौती को अवसर में बदल देंगे और यह उनकी जिम्मेदारी और नियति दोनों है।

शपथ ग्रहण का आश्वासन

पीएम मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि वे बंगाल की सेवा और सुरक्षा के अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा "मैं आपको आश्वासन देता हूँ कि हम सब मिलकर बंगाल में भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य उत्सव मनाएंगे।"

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!