बंगाल: BJP सांसद अर्जुन सिंह को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, हिंसक घटनाओं के बाद केंद्र ने लिया फैसला
Edited By rajesh kumar,Updated: 16 Sep, 2021 06:51 AM

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हाल में बम फेंकने की घटनाओं के मद्देनजर उन्हें मिली सुरक्षा का स्तर बढ़ाकर ‘जेड'' श्रेणी का कर दिया है।
नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हाल में बम फेंकने की घटनाओं के मद्देनजर उन्हें मिली सुरक्षा का स्तर बढ़ाकर ‘जेड' श्रेणी का कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से लोकसभा सदस्य 59 वर्षीय सिंह के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित आवास पर हाल में बम फेंके गए थे।
सीआईएसएफ के जवान संभालेंगे जिम्मा
अधिकारियों ने बताया कि सिंह को ‘वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन हाल में उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हिंसक घटनाओं को देखते हुए इसे बढ़ाकर ‘जेड' श्रेणी का कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सशस्त्र कमांडो संभालेंगे। सिंह के घर पर कुछ बदमाशों ने बम फेंके थे जिसके कुछ दिन बाद ही मंगलवार सुबह उनके घर के बाहर इस तरह के धमाके फिर हुए।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रही है। ‘जेड' श्रेणी की सुरक्षा के तहत सांसद के साथ राज्य में यात्रा के समय करीब छह-सात कमांडो रहेंगे और उनके घर पर अतिरिक्त टुकड़ी सुरक्षा मुहैया कराएगी। पहले उनके साथ सिर्फ दो सुरक्षा कर्मी रहते थे।
Related Story

BJP नेता के खेत में मिली अफीम! मचा हड़कंप, पार्टी ने तुरंत किया सस्पेंड

अखिलेश यादव का केंद्र और यूपी सरकार पर बड़ा हमला, बोले-'जब तक BJP सत्ता में है, महंगाई नहीं जाएगी'

BJP Rajya Sabha Tickets: BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, बिहार से नितिन...

Bihar Politics: बिहार को मिल सकता है पहला BJP सीएम, रेस में सबसे आगे हैं ये 4 नाम

केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, जाने किसे कहां से मिला टिकट

UAE सरकार ने की मदद, भारत से नहीं मिला जवाब… दुबई से लौटे सांसद ने केंद्र पर साधा निशाना

Gen Z बॉय के साथ हुआ मोये-मोये! Boyfriend के जिगरी दोस्त संग बनाए शारीरिक संबंध, Viral Post ने...

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने किया प्रत्याशियों को ऐलान, इस चेहरे पर लगाई बीजेपी ने बाजी

फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, VIP सुरक्षा प्रोटोकॉल की होगी समीक्षा

Gas Crisis : अब इन लोगों को नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार का बड़ा फैसला