भाजपा सिर्फ छीनना जानती है, हम चुनाव में उसका 'चोर बाजार' खत्म कर देंगे: उद्धव ठारे

Edited By Pardeep,Updated: 10 Mar, 2024 11:39 PM

bjp only knows how to snatch we will end its  chor bazaar  in elections uddhav

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कभी किसी आंदोलन या संघर्ष का हिस्सा नहीं रही और ना ही उसने खुद से कुछ बनाया है, वह केवल दूसरों से छीनना जानती है। ठाकरे उपनगरीय मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को...

मुंबईः शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कभी किसी आंदोलन या संघर्ष का हिस्सा नहीं रही और ना ही उसने खुद से कुछ बनाया है, वह केवल दूसरों से छीनना जानती है। ठाकरे उपनगरीय मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा स्वतंत्रता आंदोलन, संयुक्त महाराष्ट्र संघर्ष या मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम का हिस्सा नहीं थी। वह केवल छीनना जानती है। हम चुनाव में भाजपा के ‘चोर बाजार' को नष्ट कर देंगे। उसने हमारी दोस्ती देखी है, लेकिन अब भाजपा हमारे ‘मशाल' (चुनाव चिह्न जलती मशाल) की गर्मी देखेगी।'' 

ठाकरे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों से भाजपा की ‘भ्रष्ट गतिविधियों' का हिस्सा नहीं बनने के लिए कहा। ठाकरे ने दोहराया कि अमोल कीर्तिकर मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से उनकी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वह मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं, जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का हिस्सा हैं। एक दिन पहले ठाकरे की घोषणा पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने नाराजगी भरी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी जो 2019 में इस सीट से चुनाव हार गये थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!