Edited By Parveen Kumar,Updated: 26 Jun, 2026 12:57 AM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री के बयानों और हाल में जारी किए गए वीडियो को लेकर सवाल उठाए हैं।
नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री के बयानों और हाल में जारी किए गए वीडियो को लेकर सवाल उठाए हैं।
आरपी सिंह ने अपने पोस्ट में दावा किया कि दो दिनों में जारी किए गए वीडियो में अलग-अलग दृश्य दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि एक वीडियो में मुख्यमंत्री एक तरह के परिधान में नजर आते हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उनका पहनावा अलग दिखाई देता है। भाजपा नेता ने इसे लेकर मुख्यमंत्री की ओर से दिए जा रहे स्पष्टीकरण पर सवाल खड़े किए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले में मुख्यमंत्री के हर नए बयान के साथ बेअदबी से जुड़े आरोप और गंभीर होते जा रहे हैं। आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री से मामले पर स्पष्ट जवाब देने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच का सामना करने की मांग की।
भाजपा नेता ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेने, संबंधित धार्मिक संस्थाओं के समक्ष अपना पक्ष रखने और आरोपों पर स्पष्टीकरण देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब और सिख पंथ सत्य, जवाबदेही और मर्यादा के सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं। आरपी सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि किसी भी विवाद में सच्चाई सामने लाने के लिए पारदर्शी जांच जरूरी है।