अयोध्या राम मंदिर में 'चंदा चोरी' पर घमासान: कांग्रेस ने PM मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- 'आस्था के साथ हुआ विश्वासघात'

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 10:33 PM

why has the pm been silent on the ram temple issue for a month now

कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के विषय को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह इस गंभीर विषय पर पिछले एक महीने से मौन क्यों हैं।

नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के विषय को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह इस गंभीर विषय पर पिछले एक महीने से मौन क्यों हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि राम मंदिर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा ''सुनियोजित तरीके से चंदा चोरी'' की गई तथा लोगों की आस्था के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने (जीरो टॉलरेंस) का दावा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर पिछले एक महीने से चुप क्यों हैं? कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता इस कथित विश्वासघात के लिए प्रधानमंत्री से जवाब मांग रही है।

रमेश ने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर पिछले चार दिनों में कांग्रेस नेताओं ने देश के विभिन्न शहरों में 50 संवाददाता सम्मेलन आयोजित किए और प्रधानमंत्री से जवाब देने तथा ''असली दोषियों'' के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!