महाराष्ट्र सरकार ने क्यों रोका 'हुज़ूर साहिब एक्ट, 2026'? आरपी सिंह ने बताई बड़ी वजह

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 08:59 PM

why did the maharashtra government halt the  hazur sahib act 2026

प्रस्तावित 'हुज़ूर साहिब एक्ट, 2026' को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने उनके और सरदार केवल सिंह ढिल्लों के अनुरोध पर...

नेशनल डेस्क : प्रस्तावित 'हुज़ूर साहिब एक्ट, 2026' को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने उनके और सरदार केवल सिंह ढिल्लों के अनुरोध पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रस्तावित कानून को व्यापक विचार-विमर्श के लिए फिलहाल रोक दिया है।

आर.पी. सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का आभार जताते हुए कहा कि सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है और इससे सभी पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

मैं माननीय मुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis जी एवं माननीय मंत्री @cbawankule जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मेरे एवं सरदार @KewalDhillonPB द्वारा किए गए अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रस्तावित हज़ूर साहिब अधिनियम, 2026 को व्यापक परामर्श के लिए फिलहाल स्थगित… pic.twitter.com/Bcf27M3EnT

— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) June 30, 2026

उन्होंने बताया कि सरकार ने इस मुद्दे पर सुझाव लेने और व्यापक चर्चा के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है। इस समिति में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व), संभागीय आयुक्त (छत्रपति संभाजीनगर), नांदेड़ के कलेक्टर, उप सचिव (राजस्व) और नांदेड़ के उप कलेक्टर शामिल होंगे।

आर.पी. सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधन समिति, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और अन्य सिख जत्थेबंदियों से अपील की कि वे सक्रिय रूप से अपने सुझाव समिति के समक्ष रखें, ताकि सभी हितधारकों की राय के आधार पर व्यापक सहमति बनाई जा सके।

अपने पोस्ट में उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह भी आग्रह किया कि बोर्ड के पुनर्गठन में समय लगने की स्थिति में भी सरकार को तख्त श्री हुज़ूर साहिब परिसर के लिए प्रस्तावित बड़े कायाकल्प (Rejuvenation) प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का विज़न बनाए रखना चाहिए।

आर.पी. सिंह के अनुसार, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक, उज्जैन की तर्ज पर तख्त श्री हुज़ूर साहिब के लिए लगभग 200 एकड़ भूमि पर एक हेरिटेज कॉरिडोर विकसित किया जा सकता है। इस परियोजना में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएं और गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन एवं शिक्षाओं को प्रदर्शित करने वाला विश्वस्तरीय वर्चुअल रियलिटी सेंटर विकसित करने का प्रस्ताव है। उनका कहना है कि इससे तख्त साहिब की ऐतिहासिक विरासत और पवित्रता को संरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक अनुभव भी बेहतर होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!