दुल्हन के कमरे में कैमरा देख घरवालों के उड़े होश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 11:29 AM

bride banquet hall groom

शादी का सपना संजोए दुल्हन अपने परिवार के साथ शादी के लिए संगम विहार स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आकर रुकी। दूल्हा पक्ष भी उसी बैंक्वेट हॉल में रुका था। विदाई के वक्त पता चला कि जिस कमरे में दुल्हन और महिलाएं रुकी थीं। उस कमरे में सीसीटीवी लगा था। इस...

नई दिल्ली(कृष्ण कुणाल सिंह):शादी का सपना संजोए दुल्हन अपने परिवार के साथ शादी के लिए संगम विहार स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आकर रुकी। दूल्हा पक्ष भी उसी बैंक्वेट हॉल में रुका था। विदाई के वक्त पता चला कि जिस कमरे में दुल्हन और महिलाएं रुकी थीं। उस कमरे में सीसीटीवी लगा था। इस बात की सूचना मिलते ही दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। दूसरी तरफ बैंक्वेट हॉल वालों ने दूल्हा व दुल्हन पक्ष के सभी लोगों को जबरदस्ती सामान समेत बाहर निकाल दिया। बैंक्वेट हॉल के मैनेजर ने इस दौरान पुलिस को सूचना दे दी। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद संगम विहार पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। देर शाम दोनों पक्षों को जमानत पर छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस ने कहा कि अभी सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। पुलिस डीवीआर जब्त कर जांच कर रही है।  

बैंक्वेट हॉल में था शादी का समारोह
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी वेस्ट सागरपुर में दुल्हन पक्ष का परिवार रहता है। जबकि दूल्हे पक्ष का परिवार बांध रोड संगम विहार इलाके में रहता है। 19 फरवरी को उनकी संगम विहार स्थित रॉयल प्लाजा सी-60 सेवा सदन बंध रोड के बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह था। दोनों पक्षों का आरोप है कि रात को धूमधाम से शादी हो गई। शादी के बाद तड़के बैंक्वेट हॉल का एक कर्मचारी आया और कहने लगा कि दुल्हन वाले कमरे में सीसीटीवी लगी है। इसमें सभी को कपड़े बदलते हुए रिकॉर्ड हो गया है। कमरे के अंदर कपड़े नहीं बदलने चाहिए थे। इस बात की जानकारी मिलते ही दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। उनका आरोप था कि जब उस कमरे में पहले से उन्हें पता था कि सीसीटीवी कैमरा लगा है तो उन्हें पहले बताना चाहिए था। इस बात को लेकर बैंक्वेट हॉल कर्मी से उनकी झड़प हो गई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!