एक महीने से भारत में फंसा ब्रिटिश का एडवांस फाइटर F-35 स्टील्थ जेट, रहस्य अब भी बरकरार!

Edited By Updated: 15 Jul, 2025 01:06 PM

british f 35 fighter jet completes one month in india repair underway

दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट्स में गिना जाने वाला **ब्रिटिश F-35B स्टील्थ फाइटर जेट** पिछले एक महीने से भारत में ही खड़ा है। हाईटेक तकनीक से लैस इस विमान की आपात लैंडिंग...

International Desk: दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट्स में गिना जाने वाला **ब्रिटिश F-35B स्टील्थ फाइटर जेट** पिछले एक महीने से भारत में ही खड़ा है। हाईटेक तकनीक से लैस इस विमान की आपात लैंडिंग ने ना सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया बल्कि मरम्मत में आ रही दिक्कतों ने इसे एक रहस्यमयी मामला बना दिया है। 14 जून 2025 को ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35 जेट  तिरुअनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग  करने को मजबूर हुआ। लैंडिंग के बाद पता चला कि इसके हाइड्रोलिक सिस्टम और सहायक पावर यूनिट (APU)  में तकनीकी खराबी आई है। इसके बाद 6 जुलाई से ब्रिटिश तकनीशियनों की टीम भारत पहुंच गई और मरम्मत का काम शुरू हुआ।

 

मुरम्मत का काम बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है। शुरुआत में F-35 को हवाईअड्डे के बे नंबर 4 पर खड़ा किया गया था, बाद में इसे एयर इंडिया के हैंगर नंबर 2 में शिफ्ट कर दिया गया। हैंगर को पूरी तरह सील कर दिया गया है ताकि विमान की संवेदनशील तकनीक सुरक्षित रहे।ब्रिटिश तकनीशियनों के साथ-साथ ब्रिटिश सैन्य कर्मी भी सुरक्षा में तैनात हैं। भारतीय सुरक्षा बल भी बाहर से निगरानी कर रहे हैं। F-35 जेट का हाइड्रोलिक सिस्टम इसके उड़ान नियंत्रण और लैंडिंग गियर के लिए बेहद अहम होता है। वहीं APU विमान को जरूरी बिजली सप्लाई करता है। इन हिस्सों में खराबी आने से जेट को उड़ाना असंभव हो जाता है।

 

ब्रिटिश इंजीनियर इस खराबी को ठीक करने के लिए विशेष उपकरण लेकर आए हैं, लेकिन जटिलता इतनी ज्यादा है कि मरम्मत अब तक पूरी नहीं हो पाई है।अगर भारत में मरम्मत सफल नहीं होती, तो जेट को वापस ब्रिटेन ले जाना पड़ सकता है। इसके लिए या तो विमान को बड़े परिवहन विमान से ले जाया जाएगा या फिर उसे पार्ट्स में डिसअसेंबल कर ट्रांसपोर्ट किया जाएगा  जो काफी जटिल और लंबी प्रक्रिया होगी।इस पूरी घटना ने भारत और ब्रिटेन के बीच रक्षा सहयोग  को और मजबूत किया है। भारतीय वायुसेना और एयरपोर्ट प्रशासन ने लैंडिंग से लेकर मरम्मत तक हर कदम पर ब्रिटिश टीम को मदद दी। ब्रिटिश हाई कमीशन ने भी भारत के सहयोग के लिए आभार जताया है।

 

F-35 के भारत में लंबे ठहराव को लेकर  सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स भी वायरल हैं। कोई कह रहा है कि जेट को केरल की खूबसूरती इतनी पसंद आ गई कि वापस ही नहीं जाना चाहता, तो कुछ इसे ब्रिटिश नौसेना के लिए शर्मिंदगी बता रहे हैं। कब तक मुरम्मत पूरी होगी, यह अभी भी तय नहीं है। अगर सब सही रहा तो यह जेट जल्द ही अपनी ड्यूटी पर लौट जाएगा। वरना इसे वापस ले जाने की तैयारी की जाएगी जिसमें और भी हफ्ते लग सकते हैं। तब तक F-35 भारत में ही रहकर रक्षा हलकों में चर्चा का विषय बना रहेगा।
 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!