12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों को दूध और नाश्ता मिलेगा, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 11:09 PM

all students up to class 12 will receive milk and breakfast

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुलने के साथ ही तेलंगाना सरकार ने सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए नाश्ता और दूध उपलब्ध कराने की योजना की शुरूआत की।

नेशनल डेस्क : ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुलने के साथ ही तेलंगाना सरकार ने सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए नाश्ता और दूध उपलब्ध कराने की योजना की शुरूआत की। हैदराबाद के प्रभारी राज्य परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने लोक भवन परिसर स्थित हाई स्कूल में इस योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस योजना से 29 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ाना और उनके पोषण स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि नाश्ता और दूध योजना के तहत प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। सरकार इस योजना पर प्रतिवर्ष लगभग 720 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिसमें नाश्ते पर 540 करोड़ रुपये और दूध की आपूर्ति पर 180 करोड़ रुपये व्यय किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!