दुनिया समझती रही गरीब, मौत के बाद झोपड़ी से निकली नोटों की गड्डियां और सिक्कों की बोरियां

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 08:12 PM

bundles of currency notes and sacks of coins emerged from the hut

कर्नाटक के मांड्या में रविवार को एक भिखारिन की मौत के बाद उसकी झोपड़ी में नोटों की गड्डियां और सिक्कों से भरी बोरियां मिलीं जिन्हें देखकर पड़ोसी हैरान रह गए। करीब 70 वर्षीय नूरुन्निसा मांड्या के गुट्टालू लेआउट इलाके में एक छोटी सी झोपड़ी में अकेली...

नेशनल डेस्क : कर्नाटक के मांड्या में रविवार को एक भिखारिन की मौत के बाद उसकी झोपड़ी में नोटों की गड्डियां और सिक्कों से भरी बोरियां मिलीं जिन्हें देखकर पड़ोसी हैरान रह गए। करीब 70 वर्षीय नूरुन्निसा मांड्या के गुट्टालू लेआउट इलाके में एक छोटी सी झोपड़ी में अकेली रहती थी।

वह शहर के लोगों से मिलने वाली भीख से अपना जीवनयापन करती थी। रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद बेंगलुरु में रहने वाले उसके दो भाई अंतिम संस्कार करने के लिए यहां पहुंचे। रस्म पूरी होने के बाद, उसके भाई पड़ोसियों के साथ उसके घर गए और उसका सामान देखा। उन्हें प्लास्टिक की बोरियों में 10 और 20 रुपये के नोटों की गड्डियां और बोरियों में सिक्के मिले। बाद में मिली हुई रकम को दोनों भाइयों के बीच बराबर बांट दिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!