बड़ा हादसा: पुल से 30 फीट नीचे गिरी वैष्णो देवी जा रही बस, 1 की मौत, कई श्रद्धालु घायल

Edited By Updated: 21 Aug, 2025 11:21 AM

bus going to vaishno devi falls 30 feet below the bridge 1 dead

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस पुल से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। ये सभी यात्री...

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस पुल से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। ये सभी यात्री उत्तर प्रदेश के अमरोहा से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब बस जम्मू-पठानकोट हाईवे पर जतवाल क्षेत्र से गुजर रही थी। अचानक बस का टायर फट गया, जिससे चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और वह करीब 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे जा गिरी। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 81 बीटी 7688 है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य के लिए आगे आए। उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: इन शहरों में भारी बारिश ने मचाई तबाही, आज भी होगी झमाझम...IMD ने जारी किया नया अलर्ट

घायलों का इलाज जारी
हादसे के बाद सभी घायलों को सांबा के ज़िला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक इलाज किया गया। इनमें से 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब सभी यात्री सो रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हादसा ड्राइवर की गलती की वजह से हुआ। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रही हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!