Dussehra 2025: दशहरा पर खरीदकर लाएं ये शुभ चीजें, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

Edited By Updated: 30 Sep, 2025 05:20 PM

buy these auspicious things on dasha happiness will be in the house

इस साल दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन घर में कुछ विशेष चीजें लाना शुभ माना जाता है। पीपल के पत्ते, रामायण ग्रंथ, सुपारी, तिल का तेल, नारियल और नया वाहन लाने से घर में समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष से राहत मिलती है। ये चीजें...

नेशनल डेस्क : इस साल दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व होता है। दशहरा का दिन विशेष रूप से पूजा, अस्त्र-शस्त्रों की पूजा, मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि दशहरे के दिन कुछ विशेष चीजें घर में लाने से शुभता और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

दशहरे पर घर लाने वाली शुभ चीजें

1. पीपल के पत्ते

दशहरे के दिन घर में पीपल का पत्ता लाना शुभ माना जाता है। लाल चंदन और अक्षत रखकर इसे घर के मुख्य द्वार पर बांधने से वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

2. नारियल

नारियल को शुभता का प्रतीक माना जाता है। दशहरे के दिन घर में नारियल लाने से घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

3. रामायण ग्रंथ और सुपारी

इस दिन घर में पूजा वाली सुपारी लाकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखना धन में वृद्धि का संकेत माना जाता है। साथ ही रामायण ग्रंथ खरीदकर घर लाना भी शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें - Gold Rate Prediction: दशहरा के बाद सोने की कीमत बढ़ेगी या घटेगी? जानें RBI की बैठक का क्या होगा असर

4. नया वाहन

दशहरे के दिन नया वाहन खरीदना या पहले से मौजूद वाहन की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वाहन और घर दोनों की सुरक्षा बनी रहती है।

5. तिल का तेल

दशहरे के दिन तिल का तेल घर में लाना लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि यह शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!