Edited By Rohini Oberoi,Updated: 01 Sep, 2026 02:52 PM

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर ट्रक से 2 करोड़ 23 लाख रुपये मूल्य का 447 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के रहने वाले एक मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया है। अधिकारियों ने...
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर ट्रक से 2 करोड़ 23 लाख रुपये मूल्य का 447 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के रहने वाले एक मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 2.23 करोड़ रुपये मूल्य का 447 किलोग्राम गांजा जब्त किया और इस मामले में पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार शाम मध्य प्रदेश सीमा के पास चिलफी पुलिस थाने के सामने एक बैरियर के पास संदिग्ध वाहनों की सघन जांच के दौरान ट्रक को रोका गया। उन्होंने बताया कि वाहन जिले के बोडला की ओर से आ रहा था। ट्रक चालक की हरकतें संदिग्ध नजर आने पर उससे पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें: गणेशोत्सव पर रेलवे की बड़ी तैयारी: कोंकण और गोवा रूट पर चलेंगी 262 स्पेशल ट्रेनें, अब तक 1.17 लाख टिकट बुक
यादव ने बताया कि ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस को चालक की सीट के ऊपर विशेष रूप से बनाई गई गुप्त पेटी में खाकी रंग के टेप से लिपटे पैकेट मिले। पैकेट में 447 किलोग्राम गांजा था, जिसकी अनुमानित कीमत 2.23 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक जिसकी पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई है को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले के मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और गांजा तस्करी में कथित तौर पर शामिल अन्य लोगों का पता लगाने तथा गिरोह की पहचान करने के लिए जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए राजनांदगांव क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने जब्ती की कार्रवाई में शामिल दल को 25 हजार रूपए नकद पुरस्कार दिया।