वक्फ बोर्ड की सारी संपत्तियां टेकओवर करेगी केंद्र सरकार, 123 Properties को नोटिस, जामा मस्जिद भी शामिल

Edited By Anu Malhotra,Updated: 30 Aug, 2023 03:36 PM

central government 123 properties waqf board jama masjid

केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों को  वापस लेने के लिए नोटिस जारी किया है।  इस संपत्ति में दिल्ली की जामा मस्जिद भी शामिल है इसके अलावा  दरगाह और कब्रिस्तान शामिल हैं।बता दें कि मनमोहन सरकार के...

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों को  वापस लेने के लिए नोटिस जारी किया है।  इस संपत्ति में दिल्ली की जामा मस्जिद भी शामिल है इसके अलावा  दरगाह और कब्रिस्तान शामिल हैं।बता दें कि मनमोहन सरकार के दौरान जामा मस्जिद को वक्फ बोर्ड को दिया गया था। बुधवार को  शहरी विकास मामलों के मंत्रालय ने नोटिस जारी किया।   

 इस साल की शुरुआत में, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ने दो सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड से 123 संपत्तियों का नियंत्रण अपने हाथों में लेने का फैसला लिया था।
 
मंत्रालय ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और आप विधायक अमानुतल्लाह खान को पत्र लिखकर फैसले की जानकारी दी थी। केंद्रीय शहरी मंत्रालय के अधीन भूमि एवं विकास कार्यालय ने वक्फ बोर्ड को भेजे नोटिस में उसे जरूरी कागजात पेश करने को कहा है, जिसमें बोर्ड बता सके कि ये संपत्तियां उसे क्यों दी जानी चाहिए।

इससे पहले वक्फ बोर्ड ने दिल्ली हाई कोर्ट में भी याचिका डाली थी। जिसमें  कहा गया था कि इन सभी संपत्तियों को तोड़ने, फोड़ने और मरम्मतीकरण का काम कोई दूसरा न करे, लेकिन बीती मई में हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दी। वहीं अब हाई कोर्ट से राहत न  मिलने के बाद केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने वक्फ बोर्ड को नोटिस जारी किया है और कहा है कि अगर आपको ये संपत्तियां चाहिए, तो जरूरी कागजात पेश करें।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!