Chardham Yatra: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू! जानें कब खुलेंगे बाबा Kedarnath-Badrinath के विशाल कपाट और कैसे करें बुक?

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 11:51 AM

chardham yatra 2026 registration begins at 7 am today

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 के लिए तीर्थयात्रियों का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने आज 6 मार्च सुबह 7 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...

Chardham Yatra 2026 : उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 के लिए तीर्थयात्रियों का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने आज 6 मार्च सुबह 7 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए तकनीक और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

कपाट खुलने की तारीखें: कब कहां होंगे दर्शन?

इस साल यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व से होगा। चारों धामों के कपाट खुलने का कार्यक्रम इस प्रकार है:

PunjabKesari

पावन धाम कपाट खुलने की तिथि विशेष अवसर
यमुनोत्री धाम 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया
गंगोत्री धाम 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया
केदारनाथ धाम 22 अप्रैल 2026 वैशाख शुक्ल चतुर्थी
बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल 2026 वैशाख शुक्ल पंचमी

PunjabKesari

कैसे कराएं पंजीकरण?

सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो तरह के विकल्प दिए हैं:

यह भी पढ़ें: Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस की खौफनाक 2026 की भविष्यवाणी ने दुनिया को डराया, जानें क्या सच होने वाली है 500 साल पुरानी बात?

  1. ऑनलाइन माध्यम (आज से शुरू): श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप नंबर के जरिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और फोटो अनिवार्य है।

  2. ऑफलाइन माध्यम: जो लोग ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते उनके लिए 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में विशेष काउंटर खोले जाएंगे।

PunjabKesari

क्यों जरूरी है रजिस्ट्रेशन?

चारधाम यात्रा न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों के बीच स्थित है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से सरकार को यह डेटा मिलता है कि किस दिन कितने यात्री किस धाम में होंगे। इससे भीड़ को नियंत्रित करने, रहने की व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

रिकॉर्ड तोड़ भीड़ की उम्मीद

सड़कों के चौड़ीकरण (ऑल वेदर रोड) और बेहतर हेलीकॉप्टर सेवाओं के चलते पिछले कुछ सालों में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी उछाल आया है। प्रशासन का अनुमान है कि 2026 की यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी होटल बुकिंग और यात्रा पास समय रहते सुनिश्चित कर लें ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!