कारोबारी के सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 06:49 PM

businessman shot dead in public police investigating

कर्नाटक के उडुपी जिले में शुक्रवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने एक कारोबारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान इवान रिचर्ड मस्कारेनहास के रूप में हुई और यह घटना उडुपी जिले के कुंदापुर शहर में...

नेशनल डेस्क : कर्नाटक के उडुपी जिले में शुक्रवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने एक कारोबारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान इवान रिचर्ड मस्कारेनहास के रूप में हुई और यह घटना उडुपी जिले के कुंदापुर शहर में चर्च रोड पर हुई।

पुलिस ने बताया कि मस्कारेनहास को गोली लगी थी और उसका शव उसकी कार के पास मिला। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं तथा जांचकर्ता कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!