बेटी ने हंसिए से पिता का गला काटा, मौत: चरित्र पर सवाल उठाने पर भड़की; खुद कबूला जुर्म

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 09:05 PM

chhattisgarh murder case

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव की लिममुंडा बस्ती में 27 वर्षीय युवती पर अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है।

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव की लिममुंडा बस्ती में 27 वर्षीय युवती पर अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी और तीन बेटियां करीब आठ साल से अलग रह रही थीं। वे कोरबा शहर के आदिले चौक इलाके में निवास कर रही थीं। बताया जाता है कि पारिवारिक संबंधों में काफी समय से तनाव था। आपसी अविश्वास और विवाद के चलते परिवार अलग हो गया था। दो बेटियां निजी कंपनियों में कार्यरत हैं, जबकि एक की पढ़ाई जारी है।

देर रात हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, 9 फरवरी की रात परिवार के सदस्य जमीन मुआवजे से जुड़े कार्य के कारण गांव आए हुए थे। रात करीब 2 बजे पिता और बड़ी बेटी के बीच किसी मुद्दे पर तीखी बहस हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कहासुनी के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और युवती ने घर में मौजूद धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवती ने कथित तौर पर रिश्तेदारों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

 पुलिस जांच जारी

हरदी बाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में लिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक को शराब की लत थी और पारिवारिक तनाव लंबे समय से बना हुआ था। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या पुरानी रंजिश या अन्य कारण इस वारदात की वजह बने।

सोशल मीडिया एंगल भी जांच के दायरे में

जानकारी मिली है कि आरोपी युवती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय थी। कुछ समय पहले उससे जुड़ा एक विवाद भी सामने आया था, जिसकी शिकायत साइबर सेल तक पहुंची थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या के पीछे मुख्य वजह पारिवारिक विवाद ही प्रतीत हो रहा है। विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!