दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा: बेटे की गलती से चली गोली, मां की मौके पर मौत

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 10:48 PM

delhi accidental firing news

दिल्ली के पंत नगर–जंगपुरा इलाके से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार रात एक 18 वर्षीय युवक की लापरवाही उसके पूरे परिवार पर भारी पड़ गई, जब उसके हाथ से गलती से चली गोली उसकी मां के चेहरे पर लग गई।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के पंत नगर–जंगपुरा इलाके से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार रात एक 18 वर्षीय युवक की लापरवाही उसके पूरे परिवार पर भारी पड़ गई, जब उसके हाथ से गलती से चली गोली उसकी मां के चेहरे पर लग गई। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा रात करीब 10:39 बजे हुआ, जब परिवार घर के अंदर मौजूद था। मृतका की पहचान सुमति (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आसपास के घरों में घरेलू काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं। उनके पति छोटू दिहाड़ी मजदूर हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं—18 साल का बेटा तरुण, 11 साल की बेटी और एक छोटा बच्चा।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक तरुण ने कुछ समय पहले आश्रम इलाके से एक व्यक्ति से अवैध देसी पिस्टल खरीदी थी। सोमवार रात वह कथित तौर पर अपनी मां को हथियार दिखा रहा था। इसी दौरान “स्वैग” दिखाने के चक्कर में पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे सुमति के चेहरे पर लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के लिए यह पल किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

घटना के बाद क्या हुआ?

गोली चलने के बाद तरुण घबराकर घर से फरार हो गया। इसी बीच मूलचंद अस्पताल से PCR कॉल मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली। लाजपत नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपी बेटे तरुण को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने हथियार को पास के नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर देसी पिस्टल बरामद कर ली है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

  • आरोपी तरुण के खिलाफ BNS की धारा 105 (हत्या)
  • आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और 54 के तहत केस दर्ज
  • पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किससे और कैसे खरीदा गया

अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क की भी जांच शुरू

हालांकि पुलिस फिलहाल इसे एक्सीडेंटल फायरिंग का मामला मान रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।

बड़ा सवाल: दिल्ली में अवैध हथियार इतने आसान कैसे?

यह घटना एक बार फिर दिल्ली में अवैध हथियारों की आसान उपलब्धता और युवाओं में दिखावे की खतरनाक मानसिकता को उजागर करती है। एक पल की लापरवाही ने न सिर्फ एक मां की जान ले ली, बल्कि पूरे परिवार की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!