अरुणाचल प्रदेश से अगवा 17 साल के मीराम तारौन को चीन ने वापिस लौटाया, केन्द्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी

Edited By Seema Sharma,Updated: 27 Jan, 2022 02:48 PM

china returns 17 year old miram taron kidnapped from arunachal pradesh

अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा से अगवा हुआ 17 साल के किशोर मीराम तारौन को चीनी सेना ने भारतीय फौज को सौंप दिया है। भारतीय सेना पिछले 9 दिनों से भारत-चीन सीमा पर मीरान तारौन की तलाश कर रही थी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा से अगवा हुआ 17 साल के किशोर मीराम तारौन को चीनी सेना ने भारतीय फौज को सौंप दिया है। भारतीय सेना पिछले 9 दिनों से भारत-चीन सीमा पर मीरान तारौन की तलाश कर रही थी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अरुणाचल प्रदेश के लापता लड़के को भारतीय सेना को सौंपा।

 

वहीं मीरान के सकुशल वापसी पर जानकारी देते हुए अरुणाचल प्रदेश के एमएलए निनॉन इरिंग ने बताया कि चीन की सेना ने भारतीय फौज के सामने मिराम को वापस किया। मिराम बीते 18 जनवरी को लापता था। अरुणाचल प्रदेश से बीजेपी  सांसद के तपीर गाओ का था कि जगल में मीरान को चीनी सेना ने अगवा कर लिया था। वहीं जब भारत में बवाल बढ़ा तो चीनी सेना ने स्वीकार किया था कि मीरान उनके पास है और सुरक्षित है।  

 

चीनी सेना पीएलए ने भारतीय फौज के साथ जानकारी साझा की थी भारत वापस भेजने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और उसे जल्द ही भारत को सौंप दिया जाएगा। मीराम को लेकर दोनों के देशों के मध्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज चीन ने उसे भारतीय फौज को सौंप दिया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!