कांग्रेस ने देविंदर सिंह बबला को किया निष्कासित

Edited By Updated: 02 Jan, 2022 02:49 PM

citing anti party activities

कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए उपाध्यक्ष देविंदर सिंह बबला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।थोड़ी ही देर में भाजपा प्रसवार्ता करके पार्टी में एक बड़े नेता के शामिल होने की घोषणा करने जा रही है।

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा)। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए उपाध्यक्ष देविंदर सिंह बबला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।थोड़ी ही देर में भाजपा प्रसवार्ता करके पार्टी में एक बड़े नेता के शामिल होने की घोषणा करने जा रही है। कांग्रेस की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि बबला के ख़िलाफ़ नगर निगम कार्यायल में अभद्र व्यवहार की भी शिकायतें आई हैं, जिसके चलते ही ये कारवाई की गई है।


बता दें कि गत दिन पार्षदों  के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र बबला और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला आपस में भिड़ गएथे। बबला ने आरोप लगाया था कि चावला की वजह से ही चंडीगढ़ में कांग्रेस का ये हाल हुआ है। चंडीगढ़ में कांग्रेस को खत्म करने के पीछे वह ही है। मामला इतना बढ़ गया था कि बबला ने सुभाष चावला को गाली तक दे दी। जिसके बाद ही बबला और चावला के समर्थकों ने मामला शांत करवाया और दोनों को समर्थक दूसरी तरह लेकर चले गए थे।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!