चर्च के स्वामित्व को लेकर दो गुटों में झड़प, पुलिस ने बंद कराया चर्च

Edited By Updated: 09 Aug, 2026 06:58 PM

clash between priests of the orthodox and jacobite factions over church ownershi

केरल के मुवाट्टुपुषा में रविवार को एक चर्च के स्वामित्व को लेकर मलंकारा आर्थोडॉक्स और जाकोबाइट सीरियन गुटों के पादरियों के बीच झड़प हो गई ,जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह मुवाट्टुपुषा के निकट...

नेशनल डेस्क : केरल के मुवाट्टुपुषा में रविवार को एक चर्च के स्वामित्व को लेकर मलंकारा आर्थोडॉक्स और जाकोबाइट सीरियन गुटों के पादरियों के बीच झड़प हो गई ,जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह मुवाट्टुपुषा के निकट पीरामाडोम स्थित सेंट जॉन्स बेथलहम चर्च में हुई। पुलिस के अनुसार, यह चर्च मलंकारा आर्थोडॉक्स और जाकोबाइट सीरियन गुटों के बीच स्वामित्व को लेकर लंबे समय से जारी विवाद का केंद्र रहा है। वर्तमान में इस चर्च पर जाकोबाइट गुट का नियंत्रण है।

पुलिस ने बताया कि आर्थोडॉक्स गुट के कुछ पादरी मुवाट्टुपुषा उप-अदालत के उस फैसले का हवाला देते हुए रविवार को चर्च पहुंचे, जिसमें कथित तौर पर स्वामित्व विवाद में उनके पक्ष में फैसला सुनाया गया था। हालांकि, चर्च में मौजूद जाकोबाइट गुट के पादरी और समुदाय के लोगों ने इस कदम का विरोध किया और दावा किया कि मुफस्सिल अदालत ने कथित तौर पर उनके पक्ष में फैसला दिया है। पुलिस ने कहा कि दोनों गुटों के पादरियों के बीच कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, जब दोनों में से कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ तो पुलिस ने चर्च को बंद कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने मामले में हस्तक्षेप किया है और दोनों गुटों के प्रतिनिधियों को सोमवार शाम को चर्चा के लिए बुलाया है।

पुलिस ने कहा कि दोनों गुटों ने आरोप लगाया है कि इस झड़प में उनके पादरी घायल हुए हैं, लेकिन शिकायतें मिलने के बाद मामले दर्ज किए जाएंगे। आर्थोडॉक्स और जाकोबाइट गुटों के बीच विवाद कई वर्षों से देखने में आ रहा है और दोनों गुटों की संपत्तियों तथा चर्च के नियंत्रण को लेकर अदालत के कई फैसले आ चुके हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!