Edited By Ramkesh,Updated: 21 Jul, 2026 02:24 PM

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जननेता मांगे राम गर्ग जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जननेता श्रद्धेय मांगे राम गर्ग जी...
नेशनल डेस्क: सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जननेता मांगे राम गर्ग जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जननेता श्रद्धेय मांगे राम गर्ग जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। जनसंघ के समय से संगठन को सशक्त बनाने और जनसेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। दिल्ली के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

आप को बता दें कि मांगे राम गर्ग जनसंघ के समय से संगठन को सुदृढ़ करने, जनसेवा को जीवन का ध्येय बनाने और समाजहित के प्रति उनके समर्पण ने असंख्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उसके बाद उन्हें भाजपा ने दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।