Heavy Rain & Cold wave Alert: भारी बारिश के साथ घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 21 Dec, 2025 09:12 PM

heavy rain dense fog and cold wave warning imd alert

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और बिहार में 22 से 28 दिसंबर के बीच घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का...

नेशनल डेस्कः देश के कई राज्यों में मौसम ने अपना तेवर बदल लिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान घने कोहरे, शीत लहर और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई हिस्सों में कोहरे और कोल्ड डे की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। मछुआरों को भी बंगाल की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

घने कोहरे का अलर्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 25 से 28 दिसंबर के दौरान घना कोहरा छाने की आशंका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 26 से 28 दिसंबर के बीच घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।

घना कोहरा छाने की चेतावनी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर तक तथा फिर 24 से 28 दिसंबर के दौरान कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। बिहार के कुछ हिस्सों में 24 दिसंबर तक कोहरे की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 दिसंबर तक रात और सुबह के समय कोहरा रह सकता है। पूर्वोत्तर भारत में 24 दिसंबर की सुबह तक कोहरा बने रहने की संभावना है। वहीं उत्तर राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 दिसंबर तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में भी 23 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

शीत लहर और कोल्ड डे की चेतावनी
शीत लहर को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि 22 और 23 दिसंबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ इलाकों में शीत लहर चल सकती है। 22 दिसंबर को उत्तराखंड और झारखंड में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके साथ ही 22 और 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कोल्ड डे कंडीशन की आशंका है।

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
अगले तीन दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकते हैं। बर्फबारी के कारण दृश्यता घटकर 400 मीटर से भी कम रहने की आशंका है।

मछुआरों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने मछुआरों को 21 से 26 दिसंबर के बीच बंगाल की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। चेतावनी में कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, ओमान और यमन तट, पश्चिम-मध्य अरब सागर तथा सोमालिया तट से सटे समुद्री इलाके शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!