भारत-अमेरिका व्यापार पर उद्योग, निर्यातकों के साथ एक सितंबर को वाणिज्य मंत्रालय की बैठक

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 08:20 PM

commerce ministry meeting with exporters on september 1

वाणिज्य मंत्रालय भारत-अमेरिका व्यापार की स्थिति पर चर्चा के लिए एक सितंबर को उद्योग संगठनों और निर्यात संवर्धन परिषदों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन करेंगे। वह...

नेशनल डेस्क : वाणिज्य मंत्रालय भारत-अमेरिका व्यापार की स्थिति पर चर्चा के लिए एक सितंबर को उद्योग संगठनों और निर्यात संवर्धन परिषदों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन करेंगे। वह भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के लिए देश के मुख्य वार्ताकार भी हैं। यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सितंबर के अंत में अमेरिका की यात्रा करेंगे।

वह मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के साथ अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। दो दिवसीय मंत्रिस्तरीय बैठक 30 सितंबर से शुरू होगी। वर्ष 2026 में जी-20 की अध्यक्षता अमेरिका के पास है। अधिकारी ने कहा कि बैठक में हाल के व्यापार रुझानों, भारत-अमेरिका व्यापार के विभिन्न क्षेत्रों के प्रदर्शन और द्विपक्षीय व्यापार से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में दवा, इंजीनियरिंग, कपड़ा, कृषि, रसायन, समुद्री उत्पाद, चमड़ा, वाहन, वाहन कलपुर्जे, हस्तशिल्प और प्लास्टिक जैसे क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

उद्योग संगठनों भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), फिक्की, एसोचैम और भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है। भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। दोनों देशों ने फरवरी में समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिका की शुल्क व्यवस्था में बदलाव के कारण दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर आगे की बातचीत जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!