आश्वासन के सहारे देश चला रहे मोदी: राहुल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 05:31 PM

congress  rahul gandhi  bjp  narendra modi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर वादाखिलाफी तथा सिर्फ नारों और मौखिक..........

रायचूर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर वादाखिलाफी तथा सिर्फ नारों और मौखिक आश्वासनों के सहारे देश चलाने का आरोप लगाया। गांधी ने यहां पार्टी सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासनों से गरीब का उत्थान अथवा युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार चुनींदा राज्यों को ही आर्थिक सहायता दे रही है तथा भाजपा शासित राज्यों में जरूरी सहायता नहीं दी जा रही है।  

मोदी सरकार कर रही है अमीरों की मदद
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के उत्थान के नाम पर अमीरों को मदद कर रही है। केंद्र सरकार ने अमीरों के 130,000 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किये हैं। पंजाब और कर्नाटक में किसानों की दुर्दशा के बावजूद उनके लिए केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है।  उन्होंने कर्नाटक में जरूरतमंद किसानों के कर्ज माफ करने के लिए मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की प्रशंसा की। गांधी ने गोरखपुर के अस्पताल में बच्चों की मौत पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में पार्टी मृतकों के परिजनों के साथ है। पिछले पांच दिन में अस्पताल में 60 बच्चों की मौत हो गई।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!