महासचिवों से लेकर प्रभारियों तक... कांग्रेस में होने जा रहा है वो बदलाव, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 02:18 PM

congress presidents to change in several states including up and punjab

आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अपने संगठन में बहुत बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में है। पार्टी नए चेहरों को आगे लाकर पार्टी के अंदरुनी गुटबाजी को खत्म करना चाहती है। इसके लिए तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।

  

नेशनल डेस्क: आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अपने संगठन में बहुत बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में है। पार्टी नए चेहरों को आगे लाकर पार्टी के अंदरुनी गुटबाजी को खत्म करना चाहती है। इसके लिए तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि क्या कुछ बदलने वाला है।

AICC में बदलाव हो सकता है

पार्टी के 4 बड़े राष्ट्रीय महासचिवों को उनके पद से हटाया जा सकता है। ऐसा अनुमान है कि 62 में से 26 सचिवों को हटाया जा सकता है। इसके अलावा 6 से 7 राज्यों के प्रभारियों को भी बदला जाएगा।

इन बड़े नेताओं की छुट्टी तय 

पार्टी के 'एक व्यक्ति, एक पद' नियम और नेताओं को दूसरी जिम्मेदारियां मिलने के कारण ये बदलाव हो रहे हैं। सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ के प्रभारी पद हटाकर एक नए चेहरे को  मौका दिया जा सकता है। वहीं राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी हटाया जा सकता है। बीके हरिप्रसाद को इन्हें कर्नाटक कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया है। रमेश चेन्निथला को केरल में मंत्री बनने के कारण इन्हें महाराष्ट्र के प्रभारी पद से हटाया जा रहा है। सन्नी जोसेफ अब केरल सरकार में मंत्री बनने के बाद ये अब वहां के प्रदेश अध्यक्ष नहीं रहेंगे। गिरीश चोडंकर को गोवा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, इसलिए अब ये तमिलनाडु के प्रभारी का पद छोड़ेंगे।

इन 5 राज्यों को मिलेंगे नए कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु,पंजाब और उत्तर प्रदेश में 5 नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान करने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि 2027 में पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए पार्टी वहां किसी ऐसे मजबूत चेहरे को कमान सौंपना चाहती है जो आपसी गुटबाजी को खत्म कर सके और कार्यकर्ताओं में नया जोश भर सके। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!