प्राइवेट पार्ट से निकले लकड़ी के टुकड़े और गोलियां, खेत में शौच के लिए गई महिला के साथ हुई गंदी हरकत, जिसके बाद...

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 09:47 AM

all limits of brutality crossed in begusarai woman gang raped

बिहार के बेगूसराय जिले से कानून-व्यवस्था और इंसानियत को पूरी तरह शर्मसार कर देने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां चकिया थाना क्षेत्र में कुछ अपराधियों ने एक महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया बल्कि उसके साथ क्रूरता और...

Begusarai Gangrape : बिहार के बेगूसराय जिले से कानून-व्यवस्था और इंसानियत को पूरी तरह शर्मसार कर देने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां चकिया थाना क्षेत्र में कुछ अपराधियों ने एक महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया बल्कि उसके साथ क्रूरता और दरिंदगी की सारी सीमाएं लांघ दीं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है।

पुलिस और पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार यह रूह कंपा देने वाली घटना 11 जून 2026 की रात को घटी। पीड़ित महिला रात के समय जब घर के पास खेत में शौच के लिए गई थी तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे दरिंदों ने उसे दबोच लिया। आरोपियों ने मिलकर पहले महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद क्रूरता की हदें पार करते हुए उन्होंने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लोहे की बुलेट (गोली) और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया और मौके से फरार हो गए।

मेडिकल जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

घटना के कई दिनों बाद तक पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी लेकिन सच तब सामने आया जब महिला को अस्पताल ले जाया गया। वारदात के बाद जब पीड़िता को असहनीय दर्द की शिकायत हुई तो उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें: Dubai के पेट्रोल पंप पर काम करके कितना कमा लेते हैं लोग? किस पोस्ट पर होती है सबसे ज्यादा कमाई, जानें

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला डॉक्टरों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पीड़िता के शरीर से बुलेट और लकड़ी के टुकड़े बाहर निकाले जिसकी पुष्टि पुलिस के आला अधिकारियों ने भी की है।

यह भी पढ़ें: Gym Workout Death: वर्कआउट के दौरान अचानक जमीन पर गिरे कांस्टेबल, सामने आया मौत का लाइव CCTV वीडियो

इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका बेहद संदेहास्पद रही है जिससे स्थानीय जनता बेहद गुस्से में है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद जब वे न्याय की गुहार लगाने चकिया थाना पहुंचे तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मदद करने के बजाय पीड़िता को डांट-डपट कर भगा दिया।

ग्रामीणों के अनुसार आरोपियों ने 3 महीने पहले भी महिला के साथ बदसलूकी और दुष्कर्म का प्रयास किया था। अगर पुलिस ने उसी समय सख्त कदम उठाया होता तो आज यह भयावह घटना न होती। लापरवाही के साक्ष्य मिलने पर सदर डीएसपी ने भरोसा दिया है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!