'मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी', मतदान करने के बाद बोलीं सोनिया गांधी

Edited By Anil dev,Updated: 17 Oct, 2022 12:07 PM

congress sonia gandhi priyanka gandhi p chidambaram

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान आरंभ होने के बाद कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान आरंभ होने के बाद कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी वोट डाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया। मतदान से पहले सोनिया गांधी ने संवाददाताओं से सवालों के जवाब में कहा, "मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थी।" 

PunjabKesari

पार्टी मुख्यालय में पी चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने मतदान किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं। इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस के करीब नौ हजार से अधिक निर्वाचक (डेलीगेट) आज पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!