Congress leader Death: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व दिग्गज नेता का हुआ निधन

Edited By Updated: 08 Nov, 2025 05:46 PM

congress suffered a major setback this former veteran leader passed away

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाहलिंग देवदा का शुक्रवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद से ही कांग्रेस...

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाहलिंग देवदा का शुक्रवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद से ही कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है।

ये  भी पढ़ें- बड़ी ख़बर! BJP नेता को सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटीं टीमें

एक्सीडेंट का हुए थे शिकार

परिवारजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे लाहलिंग देवदा अपने पैतृक गांव छावनी भाभर (बाजना) में घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक बाइक ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर दो लोग सवार थे। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत पहले रतलाम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर गुरुवार रात गुजरात के वड़ोदरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव छावनी भाभर में किया गया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद देवदा को टक्कर मारने वाली बाइक और चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें-  Iphone 18 Pro design: iPhone 17 के लॉन्च के बाद ही 18 Pro के फीचर्स हुए लीक! मिल सकता है नेक्स्ट-जेनरेशन A20 प्रोसेसर और नया डिज़ाइन

राजनीतिक सफर

लाहलिंग देवदा की गिनती मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी नेताओं में होती थी। वह सैलाना विधानसभा सीट से 1993 से 1998 तक विधायक रहे थे। 1993 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत का टिकट काटकर उन्हें टिकट दिया था, और देवदा ने उस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 1998 में भी कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया, लेकिन तब वह निर्दलीय उम्मीदवार प्रभुदयाल गेहलोत से चुनाव हार गए थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!