PM मोदी को डर राजस्थान हार गए तो पूरा हिन्दुस्तान हार जाएंगे, और हम...कांग्रेस नेता रंधावा का चैलेंज

Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Jul, 2023 04:22 PM

congress will defeat bjp in rajasthan sukhjinder singh randhawa

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो देश इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ मनमोहन सिंह ने बनाया है उसे भगवा पार्टी खत्म करना चाहती है।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो देश इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ मनमोहन सिंह ने बनाया है उसे भगवा पार्टी खत्म करना चाहती है। जयपुर देहात के कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए रंधावा ने कहा जो देश इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ मनमोहन सिंह ने बनाया है, भाजपा उसको खत्म करना चाहती है। हम कभी ऐसा नहीं होने देंगे और शुरुआत राजस्थान से करेंगे।

 

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री क्यों इतनी बार राजस्थान का दौरा कर रहे है? दरअसल उन्हें इस बात का डर है कि अगर वे (प्रधानमंत्री) राजस्थान हार गए तो पूरा हिन्दुस्तान हार जाएंगे.. तो मेरी भी चुनौती है प्रधानमंत्री साहब.. हम भाजपा को यहां से हराएंगे और देश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।'' मणिपुर की घटना का जिक्र करते रंधावा ने कहा, ‘‘ तीन महीने से मणिपुर में क्या हो रहा है..प्रधानमंत्री की ना नींद खुल रही है... मन की बात करते है।''

 

उन्होंने कहा, ‘‘ हमको कांग्रेस ने अनुशासन में रहना सिखाया है। हमारी शुरुआत हुई थी महात्मा गांधी से हमारे में सरदार बल्लभ सिंह का खून है...हम कांग्रेस वाले काम करना चाहते है..हम भगत सिंह भी बन सकते है.. हम महात्मा गांधी भी बन सकते है।'' उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने बहुत काम किये है और अब समय आ गया है कि कांग्रेस का वर्चस्व बनाए रखा जाये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित कांग्रेस ने पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!