Dailyhunt की पैरेंट कंपनी VerSe Innovation ने मजबूत किया बोर्ड, P.R. Ramesh संभालेंगे ऑडिट कमेटी की कमान

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 06:36 PM

dailyhunt s parent company verse innovation strengthens its board

डेलीहंट (Dailyhunt) और जोश (Josh) जैसे ऐप्स चलाने वाली कंपनी 'वर्सइनोवेशन' ने आज पी.आर. रमेश को अपने बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) नियुक्त किया है। वे कंपनी की ऑडिट कमेटी केचेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

नेशनल डेस्क : डेलीहंट (Dailyhunt) और जोश (Josh) जैसे ऐप्स चलाने वाली कंपनी 'वर्सइनोवेशन' ने आज पी.आर. रमेश को अपने बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) नियुक्त किया है। वे कंपनी की ऑडिट कमेटी केचेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

पी.आर. रमेश चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं और उनके पास 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। वे डेलॉयट इंडिया (Deloitte India) जैसी बड़ी कंपनी के चेयरमैन रह चुके हैं।  उन्होंने एयरइंडिया, नेस्ले और एलएंडटी (L&T) जैसी नामी कंपनियों के बोर्ड में भीकाम किया है। उन्हें 2022-23 के लिए 'बेस्ट इंडिपेंडेंट डायरेक्टर' काअवॉर्ड भी मिल चुका है।

PunjabKesari

कंपनी ने यह फैसला क्यों लिया?

वर्सइनोवेशन अब अपने बिजनेस के अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही है। ऐसे में कंपनीचाहती है कि उसका मैनेजमेंट और कानूनी नियम (Governance) और भी सख्त औरभरोसेमंद हों। रमेश का अनुभव कंपनी को सही दिशा दिखाने में मदद करेगा।

मैनेजमेंट का क्या कहना है?

उमंगबेदी (को-फाउंडर, वर्स इनोवेशन) ने कहा कि,  'मजबूत अनुशासन और सहीमैनेजमेंट ही किसी कंपनी को लंबे समय तक टिकाए रखता है। रमेश जी का अनुभवहमारे लिए बहुत कीमती साबित होगा।' पी.आर. रमेश ने कहा कि, 'जैसे-जैसेकंपनी बड़ी होती है, उसके ऊपर जिम्मेदारी भी बढ़ती है। मैं बोर्ड के साथमिलकर कंपनी को और भी अनुशासित और जवाबदेह बनाने के लिए काम करूंगा।'
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!