कनाडा में स्टडी परमिट घोटाला? 1.5 लाख छात्रों पर सवाल, 800 फर्जी मामलों पर भी नहीं हुई कार्रवाई, ऑडिट से खुलासा

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 07:04 PM

study permit scam in canada 150 000 students questioned 800 fraudulent cases

कनाडा की ऑडिटर जनरल की 2026 की रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों से जुड़े स्टडी परमिट सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 1.5 लाख से अधिक छात्रों को नियमों के संभावित उल्लंघन के लिए चिन्हित किया गया, लेकिन सैकड़ों फर्जी मामलों...

इंटरनेशनल डेस्क: कनाडा की ऑडिटर जनरल की 2026 की रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों से जुड़े स्टडी परमिट सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 1.5 लाख से अधिक छात्रों को नियमों के संभावित उल्लंघन के लिए चिन्हित किया गया, लेकिन सैकड़ों फर्जी मामलों पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

1.53 लाख छात्रों पर नियम उल्लंघन का शक
ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2023 और 2024 के दौरान शैक्षणिक संस्थानों ने 1,53,000 से ज्यादा ऐसे छात्रों की पहचान की, जो नामांकन और नियमित पढ़ाई जैसी शर्तों का पालन नहीं कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, विभाग के पास हर साल केवल लगभग 2,000 मामलों की जांच के लिए ही संसाधन थे। ऐसे में अधिकांश संदिग्ध मामलों की जांच ही नहीं हो सकी और वे अधूरे ही रह गए।

जांच में भी सामने आईं कई खामियां
कुल 4,057 मामलों की जांच शुरू की गई, लेकिन इनमें से बहुत कम छात्र ही नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। करीब 41% मामलों को इसलिए बंद नहीं किया जा सका क्योंकि छात्रों ने अतिरिक्त जानकारी देने के अनुरोधों का जवाब ही नहीं दिया।

800 फर्जी स्टडी परमिट, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं
ऑडिट में यह भी सामने आया कि 2018 से 2023 के बीच जारी किए गए 800 स्टडी परमिट ऐसे थे, जिनमें आवेदकों ने फर्जी दस्तावेज या गलत जानकारी का इस्तेमाल किया। हैरानी की बात यह है कि इन मामलों में भी विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

फर्जी संस्थानों और झूठे प्रमाण पत्रों का खेल
इन मामलों में कई ऐसे छात्र शामिल थे, जिन्होंने ऐसे संस्थानों में पढ़ाई का दावा किया, जिनका अस्तित्व ही नहीं था। कुछ ने नकली प्रमाण पत्रों के आधार पर आवेदन किया था।रिपोर्ट के अनुसार, इन संदिग्ध मामलों में शामिल 92% लोगों ने बाद में वर्क परमिट, परमिट विस्तार या स्थायी निवास (PR) के लिए भी आवेदन किया।

 सिस्टम की विश्वसनीयता पर उठे सवाल
ऑडिटर जनरल ने कहा कि नियम उल्लंघन और धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई की कमी से पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित करना मुश्किल हो रहा है कि केवल वास्तविक छात्र ही कनाडा में रह रहे हैं। हालांकि इस रिपोर्ट कनाडा के इमिग्रेशन और शिक्षा प्रणाली की कमजोरियों को उजागर करती है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!