Edited By Radhika,Updated: 12 Feb, 2024 02:30 PM
राजस्थान में एक दलित महिला ने अपने बलात्कारी की गिरफ्तारी की मांग की है। इस डिमांड को पूरा करने के लिए महिला आज सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गई। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और उक्त महिला को टंकी से नीचे आने के लिए मनाया।
नेशनल डेस्क: राजस्थान में एक दलित महिला ने अपने बलात्कारी की गिरफ्तारी की मांग की है। इस डिमांड को पूरा करने के लिए महिला आज सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गई। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और उक्त महिला को टंकी से नीचे आने के लिए मनाया। वहीं इलाके के दलितों ने भी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर गुस्सा जाहिर किया है।
कहा जा रहा है कि पुलिस अधिकारी ने स्वयं टंकी पर चढ़ कर महिला को नीचे उतरने के लिए मनाया। सेफ्टी को ध्य़ान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा टावर के चारों ओर एक सुरक्षा जाल भी लगाया गया था। पुलिस ने कहा कि टंकी पर चढ़ने वाली महिला किसी दूसरे जिले से संबंध रखती है। फिलहाल उसे हिरासत में लिया गया है और डीएसपी स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।