रक्ख बरोटियाँ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Edited By Updated: 21 Jan, 2021 06:29 PM

dead body of unidentified person found

विजयपुर पुलिस थाना के अधीन आते थलोड़ी के समीप (रक्ख बरोटियाँ) इलाके में एक अज्ञात शव मिला है।


साम्बा : विजयपुर पुलिस थाना के अधीन आते थलोड़ी के समीप (रक्ख बरोटियाँ) इलाके में एक अज्ञात शव मिला है। बताया गया है कि शव एक खड्ड में पड़ा हुआ था जिसकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए जम्मू जीएमसी के शवगृह में रखवा  दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रताप कोट क्षेत्र में इस व्यक्ति का शव मिला तो स्थानीय लोगों ने विजयपुर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में विजयपुर पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तहकीकात शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!