तिब्बत में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 16 पहुंचा, दर्जनों भारतीयों सहित 23 देशों के सैंकड़ों लोग लापता

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 03:45 PM

death toll from flash flood rises to 16 in tibet nearly 550 missing

नेपाल सीमा के पास तिब्बत के ग्यीरोंग क्षेत्र में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 49 भारतीयों समेत 546 लोग लापता हैं। 23 देशों के विदेशी नागरिक प्रभावित हुए हैं। चीनी अधिकारी राहत अभियान चला रहे हैं और नेपाल में भी भारी तबाही...

Bejing: नेपाल सीमा के पास तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 16 हो गई, जबकि 49 भारतीय समेत 546 लोग अब भी लापता हैं। चीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह भीषण बाढ़ 26 अगस्त को ग्यीरोंग-नेपाल सीमा पर स्थित आव्रजन बंदरगाह पर आई थी, जहां तिब्बत में प्रवेश करने या वहां से बाहर निकलने के लिए दोनों ओर सैकड़ों लोग इंतजार कर रहे थे। तिब्बत के ग्यीरोंग काउंटी में राहत और बचाव अभियान संचालित कर रहे चीनी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस विनाशकारी आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

 

नेपाल में इस आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है, जबकि करीब 2,500 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें 49 भारतीय हैं। लापता लोगों में नेपाल के 104, लातविया के 33, अमेरिका के 18 और ब्रिटेन के 15 नागरिक शामिल हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, जर्मनी, रूस और आयरलैंड के नागरिक भी लापता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने लापता लोगों के देशों के दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को इसकी सूचना दे दी है। शिन्हुआ ने बताया कि कई दौर की तलाश, घटनास्थल के निरीक्षण और बंदरगाह पर लोगों की जांच के बाद ग्यीरोंग काउंटी में अब कोई विदेशी पर्यटक फंसा हुआ नहीं है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!