Delhi Blast: ब्लास्ट करने से पहले आतंकी डॉ उमर ने इन इलाकों में की रेकी, CCTV तस्वीरों से हुआ खुलासा

Edited By Updated: 16 Nov, 2025 05:29 PM

delhi blast umar nabi cctv route mapping

दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच में पुलिस को 5,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फुटेज में मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी की दो सप्ताह की पूरी मूवमेंट फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी से लेकर सेंट्रल दिल्ली तक स्पष्ट...

नेशनल डेस्क : दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए भीषण विस्फोट की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को अहम सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली–एनसीआर में लगे 5,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर नबी की पूरी रूट मैपिंग तैयार की गई है।छानबीन के बाद मिली एक्सक्लूसिव सीसीटीवी इमेजेस में उमर नबी की ह्युंडई i20 कार की हर गतिविधि दर्ज है जो फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी से लेकर पुरानी दिल्ली तक, और ब्लास्ट से कुछ घंटे पहले तक का पूरा सफर दिखाती हैं।

दो हफ्तों की गतिविधि: कहां-कहां गया उमर नबी?
जांच में सामने आए फुटेज 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक की मूवमेंट को ट्रैक करते हैं। यह पहली बार है जब आरोपी की आवाजाही इतनी विस्तृत रूप से सामने आई है।

 29 अक्टूबर: अल-फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद

6:36 PM – उमर की i20 यूनिवर्सिटी कैंपस में एंट्री कर कॉमन पार्किंग में खड़ी होती है।

8:18 PM – कार हॉस्टल एरिया में पार्क होती है।

PunjabKesari

30 अक्टूबर: कैंपस के भीतर गतिविधि

7:31 AM – i20 फिर से कॉमन पार्किंग में दिखती है।

2:38 PM – उमर एक मैकेनिक और कंपाउंडर को पार्किंग में बुलाता है; दोनों बाइक से आते हैं।

PunjabKesari

2:41 PM – कार यूनिवर्सिटी से बाहर निकल जाती है।

PunjabKesari

 9–10 नवंबर: दिल्ली–एनसीआर में मूवमेंट
9 नवंबर (देर रात)

11:43 PM – कार दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के खलीलपुर टोल पर कैद होती है।

10 नवंबर (सुबह-सुबह)

12:46 AM – कार टोल से बाहर जाती है।

1:45 AM – दोबारा उसी टोल पर रिकॉर्ड होती है।

3:07 AM – KMP एक्सप्रेसवे के पास पार्क पाई जाती है।

6:42 AM – कार अब भी वहीं खड़ी; बाद में एक्सप्रेसवे से बाहर निकलती है।

10 नवंबर: दिल्ली में एंट्री

8:03 AM – बदरपुर बॉर्डर पर एंट्री।

8:31 AM – आश्रम चौक, फिर रिंग रोड।

8:35 AM – DND फ्लाइवे की ओर रुख।

8:37 AM – DND से मयूर विहार की तरफ।

8:39 AM – मयूर विहार पहुंचती है।

8:47 AM – चिल्ला CNG पंप के पास।

8:56 AM – दोबारा मयूर विहार।

8:58 AM – DND से आश्रम की ओर रवाना।

9:17 AM – निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के सामने से गुजरना।

9:18 AM – इंडिया गेट की दिशा में बढ़ना।

9:22 AM – इंडिया गेट पहुंचना।

9:25–9:31 AM – शाहजहां रोड, अकबर रोड, रेल भवन, कर्तव्य पथ और सुनेहरी बाग रोड पर लगातार मूवमेंट।

9:33–9:48 AM – तुगलक रोड, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग और सफदरजंग अस्पताल के पास कार देखी गई।

दोपहर की हलचल

2:04 PM – कनॉट प्लेस आउटर सर्कल।

PunjabKesari

2:10 PM – बाराखंबा रोड।

2:17 PM – रामलीला मैदान।

2:34 PM – तुर्कमान गेट मस्जिद।

3:15–3:16 PM – दिल्ली गेट और दरियागंज पुलिस स्टेशन के आसपास कार देखी गई।

3:29 PM – रेड फोर्ट पार्किंग पहुंचना।

ब्लास्ट से पहले की अंतिम गतिविधि

6:23 PM – कार रेड फोर्ट पार्किंग से बाहर निकलती है।

6:50 PM – कार विस्फोट स्थल के पास लाल किले के क्षेत्र में देखी गई।

PunjabKesari

विस्फोट के तुरंत बाद का मंजर
सीसीटीवी में दिखा कि विस्फोट के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घायल व्यक्तियों को ठेले, ई-रिक्शा और अन्य साधनों में अस्पताल ले जाते दिखे। कुछ घायल सड़क किनारे पड़े थे जबकि कई वाहन आग की लपटों में घिरे नजर आए। मौके पर मौजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर राहत कार्य में जुटे थे। 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए इस जानलेवा धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए। सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपी की पूरी रूट मैपिंग का विश्लेषण कर रही हैं, ताकि साजिश की गुत्थी सुलझाई जा सके।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!