Delhi Per Capita Income: दिल्लीवासियों की प्रति व्यक्ति आय में बंपर बढ़ौतरी, सिक्किम के बाद देश की दूसरी सबसे अमीर राजधानी

Edited By Updated: 28 Aug, 2025 11:15 AM

delhi economic per capital income  delhi people income

देश की राजधानी दिल्ली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो न केवल राजनीतिक बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी भारत के अग्रणी क्षेत्रों में शुमार है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय का स्तर ₹4.93 लाख तक पहुंच गया है, जो देश...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो न केवल राजनीतिक बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी भारत के अग्रणी क्षेत्रों में शुमार है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय का स्तर ₹4.93 लाख तक पहुंच गया है, जो देश के अधिकांश राज्यों से कहीं अधिक है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि दिल्ली ने अर्थव्यवस्था की दिशा में न सिर्फ स्थिरता, बल्कि मजबूत वृद्धि भी हासिल की है। खास बात यह है कि यह आय हरियाणा, केरल, ओडिशा, पंजाब और बिहार जैसे बड़े राज्यों की तुलना में कहीं अधिक है।

सर्विस सेक्टर की बदौलत ऊंची उड़ान
दिल्ली की अर्थव्यवस्था अब सेवा-आधारित मॉडल पर पूरी तरह केंद्रित होती जा रही है। कृषि और निर्माण जैसे पारंपरिक क्षेत्रों की भागीदारी जहां धीरे-धीरे कम हो रही है, वहीं आईटी, वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा और खुदरा जैसे हाई-वैल्यू सर्विस सेक्टर्स की हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर कृषि का योगदान 2011 में करीब 3.5% था, वहीं अब यह घटकर 1% से भी कम रह गया है। दूसरी ओर, सेवा क्षेत्र का योगदान 86.6% तक पहुंच गया है, जो स्पष्ट संकेत है कि दिल्ली ने विकसित देशों के समान एक नया आर्थिक ढांचा अपना लिया है।

जीडीपी में मजबूत स्थिति
दिल्ली की अर्थव्यवस्था का कुल आकार भारत में 11वें नंबर पर है, लेकिन इसका असर उससे कहीं अधिक है। राज्य की जीडीपी का हिस्सा भारत की कुल जीडीपी में करीब 3.7% है। दिलचस्प बात ये है कि यह योगदान बिहार, असम और ओडिशा जैसे बड़े राज्यों से कहीं अधिक है।

रोज़गार और अवसर की राजधानी
दिल्ली की उन्नति ने न केवल आर्थिक विकास को गति दी है, बल्कि रोजगार के भी अनगिनत अवसर पैदा किए हैं। तकनीक, डिजिटल सेवाएं, टेलीकॉम, बैंकिंग, हेल्थकेयर और एजुकेशन जैसे सेक्टर्स में हजारों नई नौकरियां उत्पन्न हुई हैं, जिससे युवा वर्ग को अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिल रहा है।

क्या दिल्ली बन सकती है नंबर 1?
फिलहाल प्रति व्यक्ति आय में सिक्किम पहले स्थान पर है, जबकि गोवा का ताज़ा डेटा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अगर दिल्ली की यही गति बनी रही, तो आने वाले वर्षों में यह भारत का सबसे अधिक आय वाला राज्य बन सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!