Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Mar, 2026 03:13 PM

पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरी राजधानी को दहला दिया है। ऑफिस जाने के बहाने घर से निकली एक युवती की लाश होटल के कमरे में खून से लथपथ मिली। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची थी। इस खौफनाक वारदात के बाद से उसके...
Delhi Hotel Murder : पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरी राजधानी को दहला दिया है। ऑफिस जाने के बहाने घर से निकली एक युवती की लाश होटल के कमरे में खून से लथपथ मिली। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची थी। इस खौफनाक वारदात के बाद से उसके साथ आया युवक फरार है।
आधी रात को हुआ मौत का खुलासा
यह घटना 11 और 12 मार्च 2026 की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे की है। चर्च मिशन रोड पर स्थित होटल के कर्मचारियों को कमरे में कोई हलचल न होने पर शक हुआ। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती मृत पाई गई। बिस्तर और आसपास के कपड़ों पर खून के गहरे निशान थे।
ऑफिस के लिए निकली थी, पहुंच गई होटल
जांच में पता चला कि मृतका बुधवार सुबह 11 बजे अपने घर से रोजाना की तरह दफ्तर जाने के लिए निकली थी लेकिन दफ्तर जाने के बजाय वह दोपहर करीब 12 बजे एक युवक के साथ होटल पहुंच गई। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने जाफराबाद थाने में उसकी गुमशुदगी (Missing Report) भी दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: अश्लील हरकत! अंडरगारमेंट्स चुराता युवक CCTV में कैद, शादीशुदा महिला के एकतरफा प्यार में साइको हुआ पड़ोसी
CCTV में कैद हुआ संदिग्ध अभिषेक
होटल के रिकॉर्ड के मुताबिक युवती के साथ आए युवक की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक तिवारी के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि अभिषेक शाम करीब 5 बजे ही होटल से बाहर निकल गया था। आरोपी युवक कमरे को बाहर से लॉक करके गया था ताकि किसी को शक न हो और वह आसानी से फरार हो सके।
पुलिस की कार्रवाई और फॉरेंसिक जांच
पुलिस ने इस मामले में हत्या (धारा 103, BNS) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपी अभिषेक की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: खूंखार भाभी! प्यार में अंधी महिला ने उठाया खौफनाक कदम, देवर और अपनी ही बेटी की...
परिजन सदमे में
फिलहाल बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें उस युवक या बेटी के होटल जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस अब कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया के जरिए दोनों के बीच के संबंधों की पड़ताल कर रही है।