Delhi Factory Fire: भीषण आग की चपेट में आई जूता फैक्ट्री, धुएं के गुबार से घिर गई पूरी बिल्डिंग

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 12:50 PM

fire breaks out at a shoe factory in narela delhi

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली में अचानक लगी भीषण आग ने एक जूते बनाने वाली फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गया। राहत की बात यह...

Narela Factory Fire : दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली में अचानक लगी भीषण आग ने एक जूते बनाने वाली फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने या जानी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर मचा हड़कंप 

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार उन्हें सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर आग लगने की कॉल मिली थी। फैक्ट्री में रबड़ और प्लास्टिक जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 17 गाड़ियां एक के बाद एक मौके पर भेज दी गईं।

यह भी पढ़ें: 'मैं प्रेग्नेंट हूं मुझे...' नासिक TCS की फरार चल रही HR मैनेजर निदा खान की मिल गई Location, जानें कहां है वो?

वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संकरी गलियों और भारी धुएं के कारण आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन फिलहाल आग बुझाने का अभियान जारी है और जरूरत पड़ने पर दमकल की और गाड़ियां भेजी जा सकती हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!