दिल्ली: द्वारका में आधी रात को मुठभेड़: 'विक्की टक्कर' गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 04:00 PM

two wanted criminals arrested in delhi s dwarka

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आदतन अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी जतिन शर्मा (27) और पवन भंडारी (26) विक्की टक्कर...

नेशनल डेस्क। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आदतन अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी जतिन शर्मा (27) और पवन भंडारी (26) विक्की टक्कर गिरोह से कथित रूप से जुड़े हुए हैं और आठ अप्रैल को डाबरी इलाके में एक व्यक्ति को चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी करने की वारदात में शामिल थे। द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह (डीसीपी) ने कहा कि पीड़ित के बयान के बाद मामला दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें: Delhi Factory Fire: भीषण आग की चपेट में आई जूता फैक्ट्री, धुएं के गुबार से घिर गई पूरी बिल्डिंग

जांच के दौरान शर्मा और भंडारी की मुख्य आरोपी के रूप में पहचान हुई। पीड़ित ने बाद में पुलिस को बताया कि दोनों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसे इलाके में दुकान चलानी है तो उसे आरोपियों को पैसे देने होंगे। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम ने बृहस्पतिवार देर रात धुलसिरास चौक के पास जाल बिछाया और आरोपियों को देर रात 2.10 बजे उस समय रोक लिया जब वे नजफगढ़ की तरफ से स्कूटर पर आ रहे थे। 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा कुलपति की ड्रेस कोड वाली टिप्पणी की आलोचना

अधिकारी ने बताया, "जब शर्मा को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, तो उसने पुलिस टीम पर कथित तौर पर गोली चलाई और एक गोली कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी जिससे वह बाल-बाल बच गया।" उन्होंने बताया कि इसके जवाब में कांस्टेबल ने आत्मरक्षा में दो गोलियां चलाईं और एक गोली शर्मा के पैर में लगी। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, कारतूस और कारतूस के खाली खोखे और एक चोरी का स्कूटर बरामद किया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!