झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दी राहत, राजधानी में आज ऑरेंज अलर्ट जारी

Edited By vasudha,Updated: 21 Aug, 2021 07:29 AM

delhi heavy rain orange alert

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते  दिल्लीवासियों को उमस भरे मौसम से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 23 से 26 अगस्त तक ग्रीन अलर्ट...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते  दिल्लीवासियों को उमस भरे मौसम से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 23 से 26 अगस्त तक ग्रीन अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari
23 से 26 अगस्त तक ग्रीन अलर्ट जारी 
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 97 से 70 फीसदी के बीच रहा।

PunjabKesari

पंजाब, हरियाणा में बारिश होने से तापमान में कमी आई
वहीं  पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने से  अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा और लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

PunjabKesari
गरज के साथ बौछारे पड़ने का अनुमान
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में अधिकतम तापमान क्रमश: 36, 31.3 और 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री तक कम है। अमृतसर में दो मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में छिटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज के साथ बौछारे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!