तापमान में भारी गिरावट से दिल्ली में मौसम सामान्य से ठंडा; AQI 'संतोषजनक' श्रेणी में

Edited By Updated: 31 May, 2026 09:16 PM

delhi weather colder than normal due to sharp in temperature

तापमान में भारी गिरावट के कारण रविवार को दिल्ली में मौसम सामान्य से अधिक ठंडा रहा। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम, 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे समाप्त...

नेशनल डेस्क : तापमान में भारी गिरावट के कारण रविवार को दिल्ली में मौसम सामान्य से अधिक ठंडा रहा। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम, 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में शहर में 0.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच कोई बारिश दर्ज नहीं हुई। सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम, 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य केंद्रों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री कम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा, रिज केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अयानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री कम 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने मौसम में आई इस ठंडक का कारण राजस्थान और मध्य पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों को बताया है।

विशेषज्ञों ने कहा, "दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी की यह गतिविधि राजस्थान और मध्य पाकिस्तान पर बने एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण है।" इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 98 दर्ज किया गया जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है। 

आईएमडी ने सोमवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसके तहत आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, वर्तमान बारिश की गतिविधि के कमजोर पड़ने और क्षेत्र से आगे निकल जाने के कारण कल से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। स्काईमेट वेदर के महेश पालावत ने कहा, "जून के पहले सप्ताह में दिल्ली में लू चलने की कोई संभावना नहीं है।" उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है, लेकिन जून के पहले सप्ताह के दौरान इसके लू के स्तर से काफी नीचे रहने की उम्मीद है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!