Rain Alert: अगले 3 दिनों तक दिल्ली-यूपी समेत इन 15 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 29 May, 2026 02:35 PM

thunderstorm and rain alert issued in 15 states including delhi and up

देश के बड़े हिस्से को झुलसा रही भीषण गर्मी से आखिरकार राहत मिल गई है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश के बाद आज मौसम बेहद सुहावना हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बड़ा अपडेट जारी करते हुए दिल्ली, यूपी,...

Delhi NCR Rain Alert : देश के बड़े हिस्से को झुलसा रही भीषण गर्मी से आखिरकार राहत मिल गई है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश के बाद आज मौसम बेहद सुहावना हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बड़ा अपडेट जारी करते हुए दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार समेत देश के 15 राज्यों में अगले 3 दिनों तक तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण उत्तर भारत के राज्यों में तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम में आया यह बदलाव 31 मई तक बना रहेगा।

PunjabKesari

Delhi-NCR: 31 मई तक बरसेगें बादल

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने तपती गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 और 31 मई को भी दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने के पूरे आसार हैं। इसके बाद 1 जून को मौसम साफ रहेगा और 2 जून से एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में गिरे ओले

बता दें कि यूपी में गुरुवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गाजियाबाद, मथुरा, कासगंज, संभल, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद में तेज बारिश हुई जबकि झांसी और बदायूं में भारी ओलावृष्टि (ओले गिरना) दर्ज की गई।वहीं देर रात कानपुर, मुरादाबाद, बरेली और राजधानी लखनऊ में देर रात तेज हवाओं के साथ जमकर पानी बरसा।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने आज प्रदेश में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर तूफान आने की चेतावनी दी है। यह सिलसिला 31 मई तक चलेगा। बता दें कि गुरुवार को बांदा 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ यूपी का सबसे गर्म शहर रहा। इसी बीच अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर चलती ऑटो में अचानक आग लग गई हालांकि यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

यह भी पढ़ें: Girlfriend को 487 गैर मर्दों के आगे परोसा, गंदे वीडियो बनाए, चैन नहीं मिला तो जानवरों के साथ भी संबंध...

बिहार में 29 और 30 मई को मानसून जैसी हलचल देखने को मिल सकती है। राजधानी पटना समेत पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और सहरसा जैसे करीब 20 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

PunjabKesari

वहीं बात करें अगर राजस्थान की तो यहां के लोगों को भी लू (Heatwave) से बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य में 29 से 31 मई तक बारिश और आंधी का यलो अलर्ट है। जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में आज से रुक-रुककर बारिश का दौर शुरू हो सकता है जिससे तापमान में 2 डिग्री तक की कमी आएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!