Edited By Parveen Kumar,Updated: 25 May, 2026 11:06 PM

दिल्ली के रोहिणी में 21 वर्षीय छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। यह गोली उसने गलती से खुद को ही मार ली थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासी राजा की रविवार को जैन नगर में एक पार्टी के दौरान मौत हो गई। पुलिस...
नेशनल डेस्क : दिल्ली के रोहिणी में 21 वर्षीय छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। यह गोली उसने गलती से खुद को ही मार ली थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासी राजा की रविवार को जैन नगर में एक पार्टी के दौरान मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राजा को उसका दोस्त स्थानीय अस्पताल ले जा चुका था। राजा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कारतूस का एक खाली खोखा बरामद किया गया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोस्तों का एक समूह पार्टी के लिए इकट्ठा हुआ था, जहां राजा ने गलती से पिस्तौल से गोली चला दी जिससे उसके पेट में गोली लग गई। अधिकारी ने कहा, "घायल व्यक्ति ने अपना रिकॉर्ड किया हुआ बयान दिया है जिसमें उसने कहा है कि गोली गलती से उसी से चली थी और उसके पेट में लगी थी।"
पुलिस को संदेह है कि पिस्तौल राजा के किसी दोस्त का थी जो पार्टी में मौजूद था। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि हथियार की सही पहचान और यह लाइसेंसी था या अवैध, इसकी पुष्टि की जा रही है। घटना के बाद, राजा के दोस्त कथित तौर पर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।