Edited By Pardeep,Updated: 19 May, 2026 09:35 PM

राजधानी दिल्ली में नामी ब्रैंड्स के नाम पर नकली सामान बेचने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस और संबंधित विभाग ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग स्थित “Designer Hood” नामक दुकान पर औचक छापा मारकर जालसाजी के इस खेल को उजागर...
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नामी ब्रैंड्स के नाम पर नकली सामान बेचने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस और संबंधित विभाग ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग स्थित “Designer Hood” नामक दुकान पर औचक छापा मारकर जालसाजी के इस खेल को उजागर किया है।
सैकड़ों नकली आइटम जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान दुकान से भारी मात्रा में नामी ब्रैंड्स के लेबल लगे हुए नकली उत्पाद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में सैकड़ों की तादाद में फर्जी ब्रैंडेड टी-शर्ट, जींस, घड़ियां, सनग्लासेज, बेल्ट, परफ्यूम और जूते शामिल हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दुकान में मौजूद सभी अवैध स्टॉक को जब्त कर लिया है।
ग्राहकों को लगा रहे थे चूना
जांच में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय ब्रैंड्स के नाम पर घटिया और नकली सामान को असली बताकर ऊंचे दामों पर बेच रहा था। इस छापेमारी के बाद इलाके के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हुए हैं और इन नकली सामानों की सप्लाई कहां से की जा रही थी।